बेजुबानों को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी का काटा चालान..Video…..

खबर शेयर करें -

रामनगर। पीरुमदारा की एसके पुरम कॉलोनी में कुत्ते के पिल्लों को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति कुत्ते को डंडे से पीट रहा है जिससे एक कुत्ते की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मामले में एक महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति का चालान काट आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Video Player

यह भी पढ़ें -  कॉर्बेट नेशनल पार्क में सैलानियों की बाढ़, ढिकाला जोन जनवरी 2026 तक फुल

00:04

00:29

सूत्रों के मुताबिक सोमवार को एक व्यक्ति एसके पुरम कॉलोनी में आया। इस दौरान वहां खड़ी स्कूटी के पास कुत्ते के पिल्ले सो रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे आरोपी व्यक्ति ने पिल्लों को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पीपल ऑफ़ एनिमल एनजीओ को भी दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति पूर्व सैनिक है। जिसे चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी का चालान काटने की कार्रवाई की है तथा चोटिल कुत्तों को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999