Operation Ajay: इज़राइल में फंसे लोगों की वतन वापसी, सरकार का जताया आभार

खबर शेयर करें -

इज़राइल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से ‘ऑपरेशन अजय’ जारी है। इसके अंतर्गत इज़राइल में फंसे उत्तराखंड के 10 लोगों को वापस लाया गया है।

इज़राइल में फंसे लोगों की वतन वापसी
भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से रविवार को भी उत्तराखंड के 10 लोगों को दिल्ली वापस लाया गया। इन सभी नागरिकों को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। इजराइल से सही सलामत भारत लौटने पर सभी नागरिकों ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार का आभार जताया।

यह भी पढ़ें -  पिता-बेटे समेत इन सीटों पर टिकी सबकी निगाहें, क्या दल बदल की राजनीति पहुंचाएगी फायदा?

पूर्व में भी आ चुके हैं लोग
बता दें पूर्व में तीन लोगों की वतन वापसी हो चुकी है। जिसके बाद सभी को दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक 18 हजार भारतीयों के इज़राइल में होने की संभावना है। केंद्र सरकार सभी लोगों को भारत वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय चलाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  वन निगम के इंटरनेट में आई खराबी से गौला नदी के आधा दर्जन गेटों में ….गाड़ियां नदी में ही फंसी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999