घर बैठे कमाई का मौका! पंतनगर की ‘पनतजा’ बकरी बदल सकती है आपकी आमदनी

खबर शेयर करें -

 

pantaja goat farming in uttarakhand

उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर में स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अब बकरी पालन को नई दिशा देने में जुटा है। विश्वविद्यालय न सिर्फ किसानों को इस ओर प्रेरित कर रहा है, बल्कि एक खास प्रजाति ‘पंतजा’ को विकसित कर उसे बढ़ावा भी दे रहा है, जिससे ग्रामीणों की आय बढ़ाने का रास्ता खुल सके।

बकरी पालन बना आय का मजबूत जरिया

ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी पालन को पहले छोटे स्तर का काम माना जाता था, लेकिन अब इसे स्वरोजगार के बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का मानना है कि कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाला यह व्यवसाय खासकर महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और छोटे किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर - जनता पर महंगाई की एक और मार,प्रदेश में बिजली हुई महंगी

‘पंतजा’ प्रजाति बनी खास पहचान

विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘पंतजा’ प्रजाति को खास तौर पर मीट उत्पादन के लिए तैयार किया गया है। यह प्रजाति उत्तराखंड के मौसम के अनुकूल है और अन्य बकरियों की तुलना में कम बीमार पड़ती है। यही वजह है कि इसे तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।

समय-समय पर पशुपालकों से मिलती है विश्वविद्यालय की टीम: वैज्ञानिक

विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आर.के. शर्मा ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार भी चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा किसान बकरी पालन अपनाएं। इसके लिए विश्वविद्यालय की टीम समय-समय पर पशुपालकों से मिलती है, उन्हें जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराती है और बेहतर नस्ल के लिए ब्रीडर बकरा भी देती है।

यह भी पढ़ें -  38th National Games : उत्तराखंड के लिए ताइक्वांडों में पूजा यादव ने जीता गोल्ड, झोली में अब तक आए 5 स्वर्ण

ग्रामीणों के लिए नया अवसर

बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की कई योजनाएं भी चल रही हैं। इनके जरिए पशुपालकों को बकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सही तरीके से बकरी पालन किया जाए, तो यह ग्रामीणों के लिए स्थायी आय का जरिया बन सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ईवीएम व वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन राजनैतिक दलों की मौजूदगी में हुआ सम्पन्न। जिला निर्वाचन अधिकारी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999