तीन जिलों में आज और कल बारिश का ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमाऊं के तीन जिलों में मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं के नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिले में मध्य से तेज वर्षा होने की संभावना है।

हल्द्वानी में सोमवार को सुबह से मौसम सुहावना बना रहा, आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें -  बैरागी कैंप में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग

सोमवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 29 व 30 जुलाई को नैनीताल, चम्पावत व बागेश्वर जिले में तेज वर्षा होने का पूर्वानुमान है। जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश होने के आसार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था- SSP निर्देश पर एसपी नैनीताल ने बैंकट हॉल व DJ स्वामियों के साथ की गोष्ठी, कड़े नियम लागू
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999