Pahalgam Terror Attack : आतंकी हमले में मारे गए लोगों को CM ने दी श्रद्धांजलि, बोले बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

खबर शेयर करें -
Kashmir

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सीएम आवास में आयोजित बैठक में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि दी है. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की शांति को तोड़ने वालों को करारा जवाब मिलेगा.

आतंकी हमले में मारे गए लोगों को CM ने दी श्रद्धांजलि

सीएम आवास में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बैठक में मौजूद आला अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी.

यह भी पढ़ें -  दिवाली के दिन भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

आतंकियों ने किया मानवता पर हमला : CM

हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति सीएम ने गहरी संवेदना व्यक्त की. सीएम ने कहा उत्तराखंड के लोगों की ओर से, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. सीएम ने कहा यह कायरतापूर्ण हमला न केवल निर्दोष लोगों पर हमला है, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी हमला है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा में विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व पार्षद राधा आर्या एवं विनोद कुमार पिन्नु ने किया पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत

आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिश नहीं होगी सफल : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी. इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999