ऋषिकेश में टूटा बिजली का तार, करंट से मां-मासूम बेटी की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश के खदरी में बारिश के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल। मां और दो साल की बच्ची की झुलसने से मौत। ग्रामीणों ने यूपीसीएल पर लगाया लापरवाही का आरोप।

ऋषिकेश। खदरी क्षेत्र में रविवार देर शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। तेज बारिश के बीच सड़क पर टूटा हुआ बिजली का तार गिरने से मां और उसकी दो साल की मासूम बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है और ग्रामीणों में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव मंदिर गली निवासी सुमन (पत्नी हरपाल जेठुडी) अपनी दो वर्षीय बच्ची को लेकर बहन के घर से वापस लौट रही थीं। बारिश और अंधेरा अधिक होने के कारण रास्ते में पड़ा बिजली का तार उन्हें नजर नहीं आया। जैसे ही दोनों तार के संपर्क में आईं, उन्हें जोरदार करंट लग गया और वे मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ीं।
आस-पास के लोगों ने तुरंत दोनों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय महिला का 10 वर्षीय बेटा भी उनके साथ था, जो थोड़ा पीछे चल रहा था और खुशकिस्मती से इस हादसे की चपेट में आने से बच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने यूपीसीएल अधिकारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन टूटने के बाद भी बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई थी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। वहीं, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने सफाई देते हुए दावा किया कि आकाशीय बिजली चमकने के कारण तार टूटा और नीचे बहते पानी के संपर्क में आ गया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999