हल्द्वानी : गंगापुर कबडवाल में हाथियों की दहशत, निगम गौशाला की दीवार भी तोड़ी VIDEO

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा से सटे ग्रामीण इलाकों में अब हाथियों की दहशत शुरू हो गई है। शुक्रवार रात को गंगापुर कबड्डवाल गांव में हाथियों के झुंड ने नगर निगम की गौशाला की दो – तीन स्थानों से दीवार तोड़ दी। जहां लगभग 300 निराश्रित मवेशियों को पाला जा रहा है। गनीमत यह रही कि हाथियों द्वारा दीवार तोड़ने के बाद भी जानवरों को दीवार टूटने का एहसास नहीं हुआ नहीं तो सारे जानवर गांव में घुस जाते।

वहीं दूसरी तरफ हाथी नगर निगम की गौशाला की दीवार तोड़ते हुए ग्रामीण इलाकों में गए जहां उन्होंने काश्तकारों की गेहूं, गन्ना की फसल बर्बाद की। हाथियों के ग्रामीण इलाकों में दस्तक देने की खबर के बाद अब हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने वन महकामें से हाथियों के ग्रामीण इलाके में न आने के लिए समुचित उपाय किए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड…शादी का झांसा, प्यार में धोखा और 55 हजार की ठगी -होटल कर्मचारी पर युवती का सनसनीखेज आरोप, FIR दर्ज
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999