हरिद्वार में 15 फीट गहरे कुएं में गिरा गुलदार, इलाके में फैली दहशत

खबर शेयर करें -

guldar

रुड़की क्षेत्र के भौंरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गुलदार अचानक 15 फीट गहरे कुएं में गिर गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

15 फीट गहरे कुएं में गिरा गुलदार

ग्रामीणों ने गुलदार के कुएं में गिरने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही रुड़की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुएं की गहराई और संकरी जगह के कारण गुलदार को बाहर निकालना आसान नहीं था, जिसके चलते वन कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-मंगल पड़ाव इलाके में युवक की मिली लाश

कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हरिद्वार की QRT टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर काबू में लिया, जिसके बाद कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद उसे सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए रही।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर -uksssc में निकले 2000 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

गुलदार के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद भेजा चिड़ियापुर रेंज

रुड़की वन विभाग के रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में यह रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें वन कर्मियों के साथ पशु चिकित्सकों की टीम भी शामिल रही। गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे चिड़ियापुर रेंज भेजने की तैयारी की जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999