Uttarakhand Budget Session: बजट सत्र का चौथा दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब दे रही सरकार

खबर शेयर करें -

 

NEWS UPDATE

Uttarakhand Budget Session: बजट सत्र का आज चौथा दिन है। आज सदन में बजट पर चर्चा होगी। सरकार विपक्ष की ओर से पूछे गए हर सवाल का जवाब दे रही है। बता दें अभी तक 11 विधेयक में से 5 विधेयक पारित किए गए हैं।

सदन में प्रश्न काल चल रहा प्रश्न काल

सदन में प्रश्न काल चल रहा है। संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश में 500 स्थान पर भूकंप चेतावनी प्रणाली को स्थापित किया जाएगा। 169 स्थान पर लगाए जा चुके हैं। जिसके लिए 115 करोड़ खर्च किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  मा0 मुख्यमंत्री जी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को साकार करते एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा,युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने हेतु कड़ा प्रहार, 02 महिला सहित 04 नशे के तस्कर गिरफ्तार

सत्र की बढ़ सकती है अवधि

विपक्ष की ओर से लगातार सदन की अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही है। सीएम धामी ने भी बीते बुधवार को इसके संकेत दिए हैं कि सदन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। सीएम धामीने कहा रविवार को अवकाश कर सोमवार को भी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। विपक्ष के एक-एक बात का जवाब दिया जायेगा। विपक्षी जितनी चर्चा चाहता है हम करेंगे।

यह भी पढ़ें -  नहाते वक्त नदी में डूबे पिता-पुत्र, एसडीआरएफ ने शुरु किया सर्च ऑपरेशन

पिथौरागढ़ बेस अस्पताल में हो रहे भू-धंसाव को लेकर कांग्रेस ने पूछे सवाल

पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल को लेकर कांग्रेस विधायक मयूख मेहर ने सवाल पूछा है कि क्या पिथौरागढ़ बेस अस्पताल बनाने से पहले इसका जियोग्राफ़िकल सर्वे हुआ था। उन्होंने अस्पताल में हो रहे भू-धंसाव और लगातार भौगोलिक बदलावों को लेकर सवाल पूछा है।

IIT रुड़की से करवाया जाएगा सर्वे: मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘निर्माण से पहले भू-वैज्ञानिकों द्वारा अस्पताल का सर्वे हुआ था। उस के बाद ही अस्पताल का निर्माण हुआ था। मंत्री ने भू-धंसाव जैसी दिक्कतों का अब IIT रुड़की से सर्वे करवाया जाएगा। वहीं विधायक ने दावा किया है कि मेडिकल कॉलेज वाला पूरा क्षेत्र भू-धंसाव से ग्रसित है। जवाब में मंत्री ने कहा कि इसका निरीक्षण करवाया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999