Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल आधे दाम में?, ट्रंप के ऐलान से मची हलचल

खबर शेयर करें -

 

us-donald-trump-promised-crude-oil-prices-lower

Petrol Diesel Price: ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज यानी मंगलवार आठ सितंबर को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने क्रूड ऑयल के दाम कम करने का वादा किया है। जिसका मतलब है कि अगर वो अपना वादा पूरा करते है तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कमी देखने को मिल सकती है।

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल आधे दाम में?

आज की बात करें तो होलसेल Reformulated Blendstock for Oxygenate Blending (RBOB) गैसोलीन का रेट 3.22 प्रति गैलन डॉलर है। तो वहीं होलसेल हीटिंग ऑयल प्राइस 4.67 प्रति गैलन डॉलर पर है। ट्रंप ने ऐलान करते हुए कहा कि जब वो ईरान के साथ युद्ध जीतेंगे तो तेल की कीमतें तेजी से घटेंगी। जैसा कि बाकी चीजों में भी देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -  अज्ञात वाहन ने मारी पिकअप को जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर की मौत

ट्रंप ने किया वादा

ट्रंप की माने तो 3 डॉलर प्रति गैलन के बाद आखिरकार कीमत 2 डॉलर प्रति गैलन से भी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ये काफी तेजी से होगा और ईरान कभी भी परमाणु हथियार देश नहीं बनेगा।

होर्मुज पर अमेरिका के कब्जे का दावा

ट्रंप ने जो बयान दिया है उसके मुताबिक अगर क्रूड ऑयल के दाम दो डॉलर तक हो जाती है तो इससे दाम 50 फीसदी कम हो जाएंगे। 50 फीसदी अगर क्रूड ऑयल के दाम गिरेंगे तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी 50 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें -  कपड़े की नाप लेने की आड़ में महिलाओं से हो रही छेड़खानी, विहिप ने की महिलाकर्मी नियुक्त करने की मांग

बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति पहले से ही दावा करते आए हैं कि होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कब्जा है। हाल ही में उन्होंने सुझाव दिया था कि होर्मुज का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट कर दिया जाए।

अमेरिकी  सेना ने क्या कहा?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की माने तो ईरान पर लगी रोक की वजह से 94 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदल गया है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी बैन के चलते सात सितंबर तक अमेरिकी सेनाओं ने 94 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदला। 3 को क्षतिग्रस्त और 2 को अपने कब्जे में लिया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999