तेज रफ्तार बनी काल! सड़क में बिखरे शवों के टुकड़े, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत Video

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand-bike-accident-3 dead

हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई। तो वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि शव के मांस के टुकड़े रोड पर बिखर गए। दोनों बाइके भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस भयानक घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

हरिद्वार में दो बाइकों की जोरदार टक्कर

दरअसल ये पूरा हादसा कोतवाली रुड़की इलाके में सोमवार रात करीब 10:45 बजे का है। इस हादसे से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें सड़क पर शवों के अवशेष बिखरे हुए हैं। दोनों बाइकों में से एक में नंबर प्लेट नहीं थी। तो वहीं दूसरी में यूपी की नंबर प्लेट लगी थी।

यह भी पढ़ें -  Jemimah Rodrigues का करिश्माई शतक! ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत- IND W vs AUS W Semifinal
uttarakhand-bike-accident-3 dead

सड़क में बिखरे शवों के टुकड़े, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं। दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल हुए युवकों को अस्पताल भेजा गया। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को भी कब्जे में ले लिया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999