STF का बड़ा एक्शन: SSC MTS भर्ती परीक्षा में हो रही थी नकल, दो आरोपी अरेस्ट

खबर शेयर करें -
NEWS UPDATE

उत्तराखंड में 4 फरवरी से चल रही एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून के ‘महादेव डिजिटल जोन’ केंद्र पर हैकिंग कर नकल कराने का मामला सामने आया है। यूपी और उत्तराखंड STF ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

SSC MTS भर्ती परीक्षा में नक़ल करने वाले आरोपी अरेस्ट

एसटीएफ उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी निवासी देहरादून के रूप में हुई है। एसटीएफ के मुताबिक दोनों आरोपी एसएससी एमटीएस परीक्षा में नक़ल करा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
NEWS UPDATE

अभ्यर्थियों को पास कराने के लेते थे 10 लाख रुपए

एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए नकल करवा रहे थे। बताया जा रहा है आरोपी परीक्षा में पास कराने के लिए अभ्यर्थियों से 10 लाख रुपए लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999