हरकी पैड़ी की गरिमा से खिलवाड़!, शेख के लिबास में ‘हबीबुल्ला’ और ‘हबीबी गिरफ्तार-

खबर शेयर करें -

haridwar-har-ki-pauri-sheikh-arrested

Haridwar har ki pauri sheikh Arrested: हरकी पैड़ी की गरिमा से खिलावाड़ करना दो युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिेए दो युवक अरबी वेशभूषा में खुद को शेख बता कर वीडियो बना रहे थे। ऐसे में भ्रम फैलाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हरकी पैड़ी की गरिमा से खिलवाड़!, दो फर्जी शेख को पुलिस ने दबोचा Haridwar har ki pauri sheikh Arrested

पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों युवक ने युट्यूब व्यूज पाने के लिए हरकी पैड़ी जैसा संवेदनशील जगह को चुना। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें -  मलिन बस्ती के अध्यादेश की मंजूरी पर भड़की मूल निवास समिति, दी आंदोलन की चेतावनी

लाइक और व्यूज पाने के लिए बने फर्जी शेख

पुलिस ने ये बात साफ कि की धार्मिक स्थलों की मर्यादा सर्वाोपरि है। ऐसी किसी भी तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों को भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की हिदायत दी गई। साथ ही चेतावनी के साथ विधिक कार्रवाई की गई। आरोपियों की पहचान नवीन कुमार पुत्र मुन्ना निवासी रावली महदूद महदूद और प्रिंस पुत्र सोमपाल निवासी बिजनौर वर्तमान पता-रावली महदूद के नाम से हुई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999