SCO Summit के मंच से PM Modi ने पहलगाम का किया जिक्र! PAK को किया शर्मिंदा

खबर शेयर करें -

PM Modi SCO Summit updates

PM Modi SCO Summit: चीन(China) के तियानजिन में शंघाई शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आज यानी 1 सितंबर, 2025 को इसका दूसरा दिन है। भारत की तरफ से इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए है। बीते दिन चीनी राष्ट्रपति(xi jinping) और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक हुई। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें सीमा पर शांति, दोनों देशों के बीच सीधी फ्लाइट, व्यापार, कैलाश मानसरोवर यात्रा आदि मुद्दे शामिल थे। इसी बीच एससीओ मंच से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को घेर लिया।

PM Modi SCO Summit: हर चुनौती को अवसर में बदला

SCO Summit में PM Modi ने कहा, “आज भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। हमने हर चुनौती को अवसर में बदलने की कोशिश की है। मैं आप सभी को भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं।”

यह भी पढ़ें -  भारत और पाकिस्तान के बीच अगला मैच कब? कहां देखे लाइव मुकाबला?

SCO समय के साथ हो रहा विकसित- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘SCO समय के साथ बदलती जरूरतों को लेकर विकसित हो रहा है। जो कि खुशी की बात है। संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर सुरक्षा आदि चुनौतियों के लिए चार नए केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। हम इस सुधारोन्मुखी सोच का स्वागत करते हैं।’

आतंकवाद पूरी मानवता के लिए चुनौती

पीएम मोदी ने कहा कि ‘किसी भी देश का विकास सुरक्षा, शांति और स्थिरता पर निर्भर करता है। लेकिन आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद बड़ी चुनौती हैं। आतंकवाद ना सिर्फ देश की सुरक्षा बल्कि पूरी मानवता के लिए एक चुनौती है। कोई भी खुद को इससे सुरक्षित नहीं समझ सकता।

यह भी पढ़ें -  भीमताल में वन विभाग ने पकड़ा बाघ, रेस्क्यू सेंटर भेजा

फिर चाहे वो देश हो, समाज हो या फिर कोई नागरिक। इसलिए भारत ने हमेशा से ही आतंकवाद से लड़ाई में एकता पर जोर दिया है। भारत ने अल-कायदा और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों से संयुक्त सूचना अभियान का नेतृत्व करके लड़ने की पहल की। भारत ने आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ आवाज उठाई। इसके लिए मिले समर्थन के लिए मोदी ने आभार व्यक्त किया।’

पहलगाम में आतंक का घिनौना रूप देखा

एससीओ समिट में पहलगाम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद की मार झेल रहा है। माताओं ने अपने बच्चे खोए। तो वहीं कई बच्चे अनाथ हो गए। हाल ही में पहलगाम में आतंक का हमने बहुत ही घिनौना रूप देखा। इस दुख में उन देशों का पीएम ने आभार व्यक्त किया जो देश के साथ खड़े रहे।

यह भी पढ़ें -  ONGC कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे ग्रीन एनर्जी हब

पाक को घेरा!

आगे उन्होंने कहा कि ये हमला भारत पर ही नहीं बल्कि मानवता में विश्वास रखनेवाले हर देश और व्यक्ति पर था। जिससे सवाल उठता है कि क्या कुछ देशों द्वारा आतंकवाद का खुला समर्थन स्वीकार किया जा सकता है। सभी को स्पष्ट और एक ही सुर में कहना होगा कि हमें आतंकवाद पर कोई भी डबल स्टैंडर्ड स्वीकार्य नहीं होगा। हर रंग और रूप में इसका विरोध करना होगा। मानवता के प्रति ये हमारा कर्तव्य है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999