पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल, शासन ने किए आठ IPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

खबर शेयर करें -

शासन ने बुधवार रात राजधानी देहरादून समेत चार जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। हरिद्वार के एसएसपी रहे अजय सिंह को देहरादून का पुलिस कप्तान बनाया गया है। जबकि हरिद्वार की जिम्मेदारी चमोली के एसएसपी रहे प्रमेंद्र डोबाल को सौंपी है।

इसके अलावा कुमाऊं रेंज के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे का भी ट्रांसफर किया गया है। उनके स्थान पर डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं देहरादून के पुलिस कप्तान को डीआईजी इंटेलीजेंस बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  ट्रक से हो रही थी चरस की तस्करी, ADTF ने पकड़ी बड़ी खेप

नैनीताल के पुलिस कप्तान पंकज भट्ट को 46वीं बटालियन पीएसी का कमांडेंट बनाया गया है। जबकि नैनीताल की जिम्मेदारी आईपीएस प्रह्लाद सिंह मीणा को सौंपी है। इसके साथ ही एसपी यातायात हरिद्वार रेखा यादव को चमोली का पुलिस कप्तान बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999