पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,जानिए कितने लोग किये गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

यूएस नगर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने नानकमत्ता के दहला गांव में एक घर में छापामारी की है जहां अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पूरे मामले में पुलिस ने मां बेटा ,बेटी सहित 8 महिला पुरुष को गिरफ्तार किया है ,उनके पास से आठ मोबाइल, साढ़े पांच हजार की नकदी और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।

एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि नानकमत्ता के दहला गांव के लोगों ने कई बार शिकायत की थी कि गांव की ही एक महिला घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा कर रही है जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की मुख्य संचालिका तथा उसकी पुत्री के साथ ही पुत्र समेत पांच और महिला तथा पुरुष गिरफ्तार किए।पकड़ी गई तीन युवतियां रुद्रपुर, सितारगंज में रहती थी, जबकि तीसरी युवती संचालिका के घर में ही काफी लंबे समय से रह रही थी। आठों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सल्ट के नैंकड़ा गांव की तीन अनाथ बच्चियों को होगी मदद - चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने गांव पहुंचकर दी जरूरी सामग्री- सुविधाएं
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999