उत्तराखंड के थानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

 

Bomb Threat

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के पुलिस थानों को बम धमाकों की धमकी मिली है। पुलिस ने इस मामले में नगर कोतवाली में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड के थानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

मामले को लेकर उपनिरीक्षक रवि प्रसाद कवि ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि 22 जून 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी पोस्ट प्रसारित की गई, जिसमें उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम धमाकों से उड़ाने जैसी धमकी दी गई थी।

यह भी पढ़ें -  CM ने की मर्चेंट नेवी ऑफिसर करनदीप के पिता से फोन पर बात, बोले सुरक्षित वापस लाना है प्राथमिकता

हरियाणा के रहने वाले शख्स ने किया था पोस्ट

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वो पोस्ट जसप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी अंबाला, हरियाणा ने किया है। पुलिस को यह भी आशंका है कि इस मामले में अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आया कि इंस्टाग्राम आईडी jaspreet.devil (प्राइवेट/लॉक्ड अकाउंट) पर कथित रूप से पोस्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग -15 ias और एक IFS अधिकारी का हुआ ट्रांसफर

सोशल मीडिया पर मिली धमकी

पुलिस के अनुसार, इस पोस्ट को बाद में X और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी साझा किया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। पोस्ट में लिखा था “Main Uttarakhand police ko challenge karta hun, jitne Uttarakhand mein thane hain main dhamaka honge 25 June 2026 ko.”

मामले की जांच जारी

मामले को लेकर देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 353, 61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66F के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में फिर तबाही! बादल फटने से मलबे में समाया सब कुछ, तस्वीरों में देखिए खौफनाक मंजर
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999