गुरूद्वारे से नीचे आने को तैयार हुए निहंग, पंजाब से रुद्रप्रयाग पहुंचा था चार सदस्यीय जत्था

खबर शेयर करें -

NEWS UPDATE

रूद्रप्रयाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगरासू गुरूद्वारे में पिछले तीन दिनों से कब्जा करने वाले निहंग नीचे आने को तैयार हो गए हैं। बता दें मंगलवार को पंजाब से आए निहंग सिखों का एक दल रुद्रप्रयाग पहुंचा था। गुरूद्वारे में जाने के बाद उन्होंने वहां डटे निहंगों से वार्ता की जिसके बाद वो नीचे आने को तैयार हो गए हैं।

20 जून से नगरासू गुरूद्वारे में कब्ज़ा जमाए हुए थे निहंग

बता दें 20 जून से 7 निहंगों ने रुद्रप्रयाग में स्थित नगरासू गुरूद्वारे की छत पर चढ़कर कब्ज़ा किया हुआ था। बताया जा रहा है इन सभी का गुरुद्वारा समिति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद निगंगों ने गुरुद्वारा अंदर से बंद कर वहां कब्ज़ा जमा लिया। खबरे ये भी हैं कि निहंगों ने अंदर एक से दो श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और अंदर तोड़-फोड़ भी की है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड-PM Modi का उत्तराखंड से खास लगाव! बीते चार सालों में कर चुके हैं 16 दौरे, हर बार दी नई सौगात

पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए की थी पत्थरबाजी

रविवार रात को प्रशासन के समझाने के बाद एक निहंग नीचे उतर आया था। वहीं सोमवार सुबह दो अन्य निहंग खाना लेने के लिए लंगर स्थल तक पहुंचे थे। जिनमें से एक निहंग को पुलिस ने नीचे ही पकड़ लिया। जबकि एक तलवार लहराता हुआ गुरुद्वारा में चला गया। खबर ये भी है कि इस दौरान छत पर मौजूद निहंगों ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए पत्थरबाजी की थी।

यह भी पढ़ें -  शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को निजी फोटो वायरल करने की दे रहा है धमकी पुलिस ने की कार्रवाई

गुरूद्वारे से नीचे आने को तैयार हुए निहंग

मंगलवार को अंदर डटे निहंगों से बातचीत के लिए चार सदस्य जत्था पंजाब से गुरूद्वारे के अंदर गया था। अंदर जाने से पहले उन्होंने कहा था कि वे शांति से समाधान निकालने के लिए आए हैं। अब खबर सामने आ रही है कि वार्ता के बाद निहंग गुरूद्वारे की छत से नीचे आने के लिए मान गए हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999