16 करोड़ में बना!, आखिरकार खुल गया प्रेमनगर का नंदा की चौकी पुल, पिछले साल बाढ़ के कारण टूटा था

खबर शेयर करें -

 

dehradun-vikasnagar-nanda ki chauki bridge-reopens-after-300-days

करीब 300 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रेमनगर के नंदा की चौकी का पुल खुल गया है। आम लोगों की आवाजाही इसमें चालू हो गई है। दरअसल बीते साल 15 सितंबर को टौंस नदी में भीषण बाढ़ की वजह से यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद से इसका निर्माण किया जा रहा था। लोगों की आवाजाही के लिए एक अस्थाई पुल का निर्माण किया गया था। जो कि आज 12 जुलाई को तेज बारिश के चलते ढ़ह गया। जिसके बाद अब नए पुल को आम लोगों के लिए खोलना पड़ा। 

आखिरकार खुल गया प्रेमनगर का नंदा की चौकी पुल

प्रेमनगर के नंदा की चौकी का पुल अब आधुनिक तकनीक और मजबूत सुरक्षा इंतजामों के साथ दोबारा तैयार हो गया है। पुल के शुरू होने पर रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए ये राहत की खबर है। आज आवाजाही के लिए नंदा की चौकी स्थित पुल शुरु हो गया है।

यह भी पढ़ें -  अलर्ट : आज भारी बारिश के आसार

16 करोड़ रुपये से तैयार हुआ नया पुल

बताते चलें कि बीते साल इस पुल के टूटने से देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीधा संपर्क बाधित हो गया था। रोजाना जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को लंबा वैकल्पिक मार्ग लेना पड़ता था। जिससे यात्रा के समय के साथ-साथ ईंधन और परिवहन खर्च भी बढ़ जाता था। जिससे लोगों को भारी नुकसान हो रहा था। पुल को 16 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया था।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता, लालकुआं के 120 युवाओं ने रानीखेत सेना भर्ती में लहराया परचम, प्रकाश मिश्रा की मेहनत लाई रंग.. देखें वीडियो

रविवार तड़के सुबह अस्थायी पुल ढहा

दरअसल रविवार तड़के नंदा की चौकी में बना अस्थायी पुल टौंस नदी में पानी का बहाव तेज होने पर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते दो दिन पहले ही इस निर्माणाधीन पुल को शुरु कर दिया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999