आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति आशियाना, द्रौपदी मुर्मू ने दिए सुविधाएं जुटाने के निर्देश

खबर शेयर करें -

आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति आशियाना, द्रौपदी मुर्मू ने दिए सुविधाएं जुटाने के निर्देश

देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित एतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आगामी अप्रैल माह से आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिकारियों को जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं.

आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति आशियाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर आज राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने देहरादून पहुंच, राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कर, आशियाना में जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश के बाद देहरादून में स्थित 186 साल पुराने राष्ट्रपति आशियाना को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने आंदोलन के लिए कशी कमर

21 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है राष्ट्रपति आशियाना

21 एकड़ क्षेत्रफल में फैले राष्ट्रपति आशियाना के परिसर का इस्तेमाल वर्तमान में राष्ट्रपति बाडीगॉर्ड द्वारा किया जा रहा है. शनिवार को हुई उच्च अधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि आम लोग परिसर के मुख्य भवन तक प्रवेश कर सकेंगे. इस दौरान लोगों को राष्ट्रपति आशियाना के साथ ही भारतीय सेना की 251 साल पुरानी रेजीमेंट पीबीजी के इतिहास और इसके 186 साल पुराने अस्तबल से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999