राष्ट्रपति पुलिस पदक : इस बार SSP श्वेता चौबे समेत ये छह अधिकारी होंगे सम्मानित

खबर शेयर करें -

गणतंत्र दिवस पर इस बार उत्तराखंड के छह पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे के साथ ही पांच नाम और शामिल हैं।


गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह, पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  9 महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की साथियों सहित पहुंची धरती पर

उत्तराखंड के 35 सरपंच बनेंगे गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी
देश के 75वें गणतंत्र दिवस परेड के उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले से 35 सरपंच अपने परिवार सहित साक्षी बनेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आने वाले गांवों के सरपंचों को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर विशेष तौर पर आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें -  पकड़े गए गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स!, थाईलैंड से भारत लाए जा रहे Goa Nightclub Fire Luthra Brothers

सीमांत जिलों के 23 उप सरपंचों को भी मिला आमंत्रण
75वें गणतंत्र दिवस परेड में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के सीमांत जिलों के 23 उप सरपंचों को भी कर्तव्य पथ पर आमंत्रित किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादन संगठन आदि योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999