हल्द्वानी में शिव पुराण कथा के दौरान कूलर में आये करंट की चपेट में आने से पुरोहित की मौत…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर क्षेत्र में चल रही शिव पुराण कथा के दौरान कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से विद्वान पुरोहित की मौत हो गई। उक्त घटना से जहां कथा पंडाल में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि करंट लगने से एक युवक की शिव पुराण कथा के दौरान मौत हो गई है। जांच में पता चला कि श्रीपुरम कालोनी, तल्ली हल्द्वानी निवासी 35 वर्षीय भुवन चंद्र पंत पुरोहित थे। शनिवार को वह गौजाजाली उत्तर आंवला चौकी रोड स्थित दुर्गा कालोनी निवासी जय दत्त भट्ट के घर शिव पुराण कथा में गए थे।
इसी दौरान कूलर में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत हो गए। स्वजन उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भुवन घर का इकलौता चिराग थे और पिता की मौत के बाद घर में मां व बहन की देखरेख वही करते थे। भुवन की शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से घर में मातम पसर गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999