एयर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री, घायल लोगों से भी मिले

खबर शेयर करें -

pm-modi-in-ahmedabad-air-india-plane-crash-site

PM Modi In Ahmedabad: गुरुवार को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे(Air India ) के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों और मंत्रियों से विस्तार से जानकारी ली। पीएम के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री रामनोहन नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद थे।

Air India विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री PM Modi In Ahmedabad

प्रधानमंत्री मोदी ने उस हॉस्टल का भी निरीक्षण किया जिस पर विमान आकर गिरा था। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कुल 266 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 241 लोग एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में सवार थे जबकि बाकी लोग उस वक्त हादसे वाली जगह पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  नंधौर नदी में पांचों गेटों पर खनन हुआ प्रारम्भ
Ahmedabad

घायल लोगों से भी मिले PM

पीएम मोदी बाद में अहमदाबाद सिविल अस्पताल भी पहुंचे जहां वे हादसे में घायल लोगों से मिले और उनका हालचाल जाना। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य की स्थिति का उन्होंने बारीकी से जायज़ा लिया।

Ahmedabad

बता दें कि एयर इंडिया की ये फ्लाइट दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। लेकिन कुछ ही मिनटों में विमान क्रैश हो गया। हादसे में जान गंवाने वालों में भारतीय नागरिकों के अलावा ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के यात्री भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  महिला से दुष्कर्म करने के मामले में दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश
Ahmedabad

एयर इंडिया ने यात्रियों के परिवारों की मदद के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं, ताकि उन्हें हर संभव सहायता मिल सके

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999