प्रदेश में बिजली दामों में बढ़ोतरी किये जाने का विधायक बेहड़ ने किया विरोध, उत्तराखण्ड सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ किया छल-बेहड़

खबर शेयर करें -

किच्छा: विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके प्रदेश में बिजली के दामों में बढ़ोतरी का किये जाने पर पनी नाराजगी जाहिर कि व बड़े हुए दामों का विरोध करते हुए कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार जो आपने आपको आम आदमी और किसानों का हितैषी बताती है उन्ही की पीठ में खंजर भोपने का काम करती है।

भाजपा सरकार जो कि चुनाव के समय बड़े-बड़े लुभावने वादें तो जनता से करती है लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं करती इसी का उदाहरण है ये बिजली के दामों में बढ़ोतरी, अगर सरकार को बिजली के दाम में बढ़ोतरी करनी थी तो उन्हें लोक सभा चुनाव के मतदान से पूर्व ये शासनादेश जारी करते और जनता के बीच वोट मांगने जाते लेकिन भाजपा सरकार को आम आदमी के वोट लेने के बाद उनके हितो से कोई लेना देना नहीं है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम मेले के लिए दो दिन डायवर्ट रहेगा यातायात, जाने से निकलने से पहले देख लें डायवर्जन प्लान

अभी पिछले साल हि प्रदेश में बिजली के दामों में बढ़ोतरी की गयी थी अब फिर से प्रदेश में लगभग 7% बिजली के दामों में बढ़ोतरी करने का तुगलकी फरमान सरकार द्वारा दिया गया है । एक तरफ प्रदेश में बढती महंगाई और बेरोजगारी के कारण पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा उत्तराखंड के निवासी अपने प्रदेश को छोड़कर अन्य प्रदेशों का रुख कर रहे है वही पर इस तरह का बोझ आम आदमी पर डालना पलायन को और बढावा देना है ।

यह भी पढ़ें -  देहरादून - नैनीताल और उधम सिंह नगर में हुई घटनाओं पर CM धामी सख्त, अधिकारियों के साथ ली हाई लेबल मीटिंग

प्रदेश में जहाँ किसान पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है है और कर्जो में डूबा हुआ है उनकी आमदनी दिन प्रतिदिन घटती जा रही है इस तरह से बिजली के दामों में बढ़ोतरी से किसानो की कमर टूट जायेगी ये ही कारण है किसान किसानी को छोड़कर कृषि भूमि बेचकर अन्य व्यवसाय करने पर मजबूर हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  नियम विरुद्ध संचालन करने के अभियोग में 17 ई रिक्शा वाहन सीज

दो सालो में लगभग 16% बिजली के दाम बढाकर सरकार जनता की जेब काटने का काम कर रही है । वे उत्तराखण्ड सरकार को आगाह करते है की प्रदेश में बिजली के बड़े हुए दामों को सरकार के शीघ्र से शीघ्र वापिस ले, आने वाले समय में पूरे प्रदेश में सरकार को इसका विरोध झेलना पड़ सकता है ।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999