पीएम मोदी के आधी रात वाले वीडियो संदेश पर राहुल गांधी का पलटवार, CJP ने कही ये बात

खबर शेयर करें -

PM MODI RAHUL GANDHI

प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिन गुरुवार को आधी रात यानी 12 बजे के करीब छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। जिसपर उन्होंने पेपर लीक को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार इसके खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में इससे जुड़े मसौदे पर आज चर्चा की जाएगी। साथ ही सख्स फैसले भी लिए जाएंगे। मंजूरी के बाद अगले हफ्ते संसद में इसे पेश किया जाएगा।

पीएम मोदी ने आधी रात को वीडियो संदेश किया जारी

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, X हैंडल पर 2.56 मिनट का एक वीडियो मैसेज शेयर किया। उन्होंने कहा, “पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया।”

यह भी पढ़ें -  Kedarnath में आतिशबाजी कर मनाया दोस्‍त का बर्थडे, अब पुलिस ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज

कैबिनेट में इसको लेकर होगी चर्चा

उन्होंने ये भी कहा- “हम इतने से संतोष करने वाले नहीं हैं। इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है। विभागों ने देर रात मुझे मसौदा भेजा है। इसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान हैं। इस पर शुक्रवार को कैबिनेट के बीच चर्चा होगी।”

पीएम के वीडियो संदेश पर राहुल गांंधी का पलटवार

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की वीडियो पर पलटवार किया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में इसे आधी रात का बेकार वीडियो बताया। उन्होंने लिखा- “मिस्टर मोदी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आधी रात के इस बेकार वीडियो से उनकी समझदारी का अपमान न करें। प्रधान को हटाएं, छात्रों को पीटने वालों को सजा दें और माफी मांगें।”

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-आरटीआई के दुरुपयोग पर प्रधान सहायक को चेतावनी, जिला मुख्यालय से स्थानांतरण

CJP ने कहा- प्रधान को हटाएं

CJP ने कहा है कि परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ सरकार जो सबसे सख्त कार्रवाई कर सकती है, वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान को हटाना है। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- “मोदी जी, कल ही धर्मेंद्र प्रधान को हटा दीजिए। यही सबसे सख्त कार्रवाई है जो आप कर सकते हैं।”

यह भी पढ़ें -  15 श्रद्धालुओ को लेकर जा रहा टेम्पो ट्रैवलर में लगी आग

पीएम का फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान

मालूम हो कि इस वीडियो संदेश से पहले पीएम ने गुरुवार को एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999