हल्द्वानी में शराब दुकान पर छापा… ओवररेटिंग पकड़ में आते ही कार्रवाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के तहत प्राप्त शिकायतों के आधार पर कालाढूंगी रोड स्थित एक देसी मदिरा दुकान पर शुक्रवार को आबकारी विभाग ने आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने दुकान में उपलब्ध स्टॉक, विक्रय रजिस्टर और निर्धारित मूल्य सूची की बारीकी से जांच की। जांच में ओवररेटिंग की पुष्टि होने पर संबंधित दुकान के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें -  इस दिन उत्तराखंड आएंगे PM Modi!, आपदाग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण, CM ने दी जानकारी

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में केवल शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही मदिरा का विक्रय किया जाए। साथ ही उपभोक्ताओं से किसी भी स्थिति में निर्धारित मूल्य से अधिक राशि न वसूलने की चेतावनी भी दी गई।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित में इस तरह की जांच और कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि ओवररेटिंग और अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक डी.एस. बिष्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999