अगले 48 घटों में इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट…

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे राज्य के विभिन्न जनपदों में बारिश बर्फबारी- ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 24 जनवरी को राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश का दौर शुरू होगा। जो कि 26 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी।

24 और 25 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, जिले में बर्फबारी और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। ऐसे में इन दो दिन संबंधित जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  स्थानीय वाहन स्वामियों और ट्रैवल्स संचालकों ने मतदान के दिन बुकिंग शुरू करने पर जताई नाराजगी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999