रायपुर फायरिंग कांड का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

 

dehradun-raipur-firing-case-3-arrested

देहरादून के रायपुर थाना इलाके में शराब के ठेके के बाहर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि ये फायरिंग किसी गैंगवार का नहीं, बल्कि आपसी रंजिश का मामला था।

रायपुर फायरिंग केस का खुलासा

दरअसल रायपुर में तीन जुलाई की रात करीब 09:00 बजे दिवाकर खंडूड़ी अपने दोस्त दोस्त नवीन राणा और रोहन कुमार के साथ रिंग रोड शराब के ठेके के बाहर खडे थे। इसी दौरान तीन से चार अज्ञात लोग दौडते हुए आए और पिस्टल से दो फायर किए। इस फायरिंग में एक गोली उनके साथी नवीन राणा के कंधे पर लगी। साथ ही दूसरी गोली पास से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा के पैर पर लगी। तुरंत ही दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। 

यह भी पढ़ें -  धीराज सिंह गर्ब्याल ने उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में 18 वर्ष से अधिक के 5658 दिव्यांगजनों को पेंशन का भुगतान दिए निर्देश

रायपुर में दो राउंड फायरिंग

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने घटनास्थल और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला। साथ ही पीड़ित व्यक्तियों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूूछताछ कर आरोपियों के खिलाफ जानकारी जुटाई गई।

पुरानी रंजिश की वजह से की गई फायरिंग

पूछताछ में बिजनौर निवासी अक्षय प्रधान व उसके साथियों की संलिप्ता प्रकाश में आई। जिनकी घायल व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा से पहले से रजिंश चल रही थी। जिस पर तत्काल अलग-अलग टीमों को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गैर प्रान्त व अन्य सम्भाविंत स्थानों पर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें -  जनता की आवाज़ सीधे प्रशासन तक: आयुक्त दीपक रावत ने सुनी जनसमस्याएँ, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपी अरुण कुमार, सन्नी कुमार और आदर्श सिंह को थानो रोड से गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

बिजनौर में एक शादी के दौरान हुआ था विवाद

पूछताछ में पुलिस टीम को पता चला कि घटना का मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान है। जो कीरतपुर बिजनौर का रहने वाला है। कुछ समय पहले उसका बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान घायल कमेन्द्र शर्मा व उसके साथियों से विवाद हो गया था। तथा तब से ही उनके बीच रजिंश चली आ रही थी।

यह भी पढ़ें -  एसी की सर्विस को पंतनगर से बुलाये मैकेनिकों ने लालकुआं के वरिष्ठ व्यवसाई की तिजोरी में कर दिया हाथ साफ……. तभी मौके पर पहुंची………

आरोपी द्वारा लगातार घायल कमेन्द्र शर्मा के दोस्त अक्षय, जो गुडगांव में रहता है, को लगातार फोन कर गाली-गलौच व धमकी दी जा रही थी। इसी बात को लेकर कमेन्द्र शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ अक्षय प्रधान व उसके साथियों कोे सबक सिखाने के लिए 6 नंबर पुलिया के पास पहुंचा। जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हुई।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999