यहां टापू पर फंसा राजस्थान का युवक, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

खबर शेयर करें -

मुनिकीरेती गंगा किनारे टापू पर फंसे राजस्थान के एक युवक के लिए पुलिस एक बार फिर से मसीहा साबित हुई। पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकाला। युवक ने मुनिकीरेती और जल पुलिस को धन्यवाद अदा किया।


थाना मुनिकीरेती के दयानंद आश्रम के समीप शुक्रवार की सुबह राजस्थान निवासी एक व्यक्ति गंगा किनारे बैठा था। तेज हवा के झोंके के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और गंगा में बहने लगा। गंगा में बहते हुए यह व्यक्ति गंगा के पार राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज क्षेत्र के जंगल में टापू तक पहुंच गया। नदी के किनारे एक भारी पेड़ की जड़ को पकड़कर वह गंगा के बहाव के साथ बहने से बच गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्मैक तस्करी, लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार


प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया शुक्रवार की सुबह छह बजे इस बात की सूचना मिली। जिसके बाद जल पुलिस मुनिकीरेती की टीम मौके पर पहुंची। राफ्ट की सहायता से टीम गंगा पार पहुंची। इस व्यक्ति को सकुशल वापस इस पार लाया गया। पुलिस के मुताबिक भीम सिंह (27 वर्ष) उत्तर बलवंत सिंह निवासी आवलोम जनपद जोधपुर राजस्थान बीते गुरुवार को यहां घूमने आया था। रेस्क्यू टीम में जल पुलिस के जवाब सुभाष ध्यानी, बृजेश चौहान, पुष्कर रावत, महेंद्र चौधरी और स्थानीय राफ्टिंग गाइड राहुल शामिल रहे।

Advertisement