राजीव महर्षि ने कर्नाटक के CM डी.के. शिवकुमार से की मुलाकात, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

खबर शेयर करें -

 

Rajiv Mehrishi met Karnataka CM D.K. Shivakumar

उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि और उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री अजय सिंह ने नई दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें कर्नाटक का मुखिया बनने पर उन्हें बधाई दी।

राजीव महर्षि ने की कर्नाटक के CM डी.के. शिवकुमार से मुलाकात

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने संगठनात्मक विषयों और आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की। राजीव महर्षि ने उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयासों की जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें -  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ( सेमीनार) का किया गया आयोजन

चारधाम यात्रा पर आने का दिया निमंत्रण

दोनों नेताओं ने डी.के. शिवकुमार को उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर आने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत पूरे देश के लिए आस्था का केंद्र है और उनके आगमन से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  रामनगर- सांप के डसने से महिला की मौत

उत्तराखंड चुनाव में संगठन को मार्गदर्शन देने का किया आग्रह

मुलाकात के दौरान राजीव महर्षि ने डी.के. शिवकुमार से उत्तराखंड आने और आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस संगठन को मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ उत्तराखंड कांग्रेस को मिलेगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहायता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें -  प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी बहन, भाई ने गला रेत की हत्या

चारधाम यात्रा के निमंत्रण के लिए जताया आभार

डी.के. शिवकुमार ने उत्तराखंड के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए चारधाम यात्रा के निमंत्रण के लिए आभार जताया। साथ ही भविष्य में उत्तराखंड आने की सकारात्मक इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कांग्रेस संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999