रामनगर- यहाँ नदी में फंसी पर्यटकों की कार, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें -

रामनगर: क्यारी गांव में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। खिचड़ी नदी के उफान पर होने के बावजूद कुछ पर्यटकों ने लापरवाही दिखाते हुए अपनी स्कॉर्पियो कार नदी में उतार दी। तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण कार बीच धारा में फंस गई और देखते ही देखते आधी डूब गई।

video link- https://youtu.be/9lvKRMBJoSQ?si=7WsdIyeMDOPiuZ79

यह भी पढ़ें -  शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर HC का बड़ा फैसला, याचिका निस्तारित कर पुलिस जांच में दखल से किया इनकार

कार में सवार दो युवक जान बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीण तत्काल मदद के लिए दौड़े और ट्रैक्टर व डंडों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की तत्परता से उनकी जान बच सकी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में ट्रैक्टर की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया।बताया जा रहा है कि ये पर्यटक हरियाणा के निवासी थे। ग्रामीण विनोद बधानी ने बताया कि बरसात के मौसम में खिचड़ी नदी का जलस्तर काफी खतरनाक हो जाता है, बावजूद इसके पर्यटक बिना सोचे-समझे अपनी गाड़ियां नदी में उतार देते हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी यही हुआ—पानी का स्तर ज्यादा होने से गाड़ी डूबने लगी और इंजन बंद हो गया। तभी कार में बैठे युवक घबरा गए और मदद के लिए पुकारने लगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं हादसा: दोस्त के साथ निकला सिद्धार्थ कभी घर नहीं लौटा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999