लालकुआं हादसा: दोस्त के साथ निकला सिद्धार्थ कभी घर नहीं लौटा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज़- गोरापड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने लालकुआं के वार्ड नंबर चार में मातम पसार दिया है। हादसे में 17 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। सिद्धार्थ राष्ट्रीय कराटे कोच उदयवीर सिंह का इकलौता पुत्र था और उसकी असमय मौत से हर आंख नम है।

सिद्धार्थ मोटाहल्दू स्थित सेंफोर्ड स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। उसकी बड़ी बहन वंशिका सिंह ने हाल ही में नीट की परीक्षा दी है। परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही घर पर रिश्तेदारों, परिचितों और स्थानीय लोगों का तांता लग गया।

यह भी पढ़ें -  छात्रवृत्ति घोटाला: ईडी ने इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की 1.97 करोड़ की संपत्ति की जब्त, जमीन और इमारतें कुर्क

हादसे में 22 वर्षीय अयान पुत्र शमशेर गंभीर रूप से घायल हुआ है। अयान और सिद्धार्थ न सिर्फ पड़ोसी थे, बल्कि दोनों बेहद करीबी दोस्त भी थे। दोनों के घर लालकुआं के वार्ड नंबर चार में आमने-सामने हैं। गुरुवार को दोनों एक साथ घर से निकले थे, लेकिन किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि यह सफर सिद्धार्थ की जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।

यह भी पढ़ें -  25 लाख रुपये की रिश्वत मामले में कलेक्टर के घर ACB का छापा, पढ़ें अशोक गहलोत से क्या है कनेक्शन

घटना के समय सिद्धार्थ की मां नीतू संतोषी सिंह, जो उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षिका हैं, बदायूं में परीक्षा देने गई हुई थीं। उनके साथ पिता उदयवीर सिंह भी मौजूद थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

उदयवीर सिंह राष्ट्रीय स्तर के कराटे खिलाड़ी और कोच रहे हैं। उनके इकलौते बेटे की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मोहल्ले के लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं। वहीं, घायल अयान का उपचार अस्पताल में जारी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999