रामनगर-यहाँ 3 साल के मासूम की नहर में गिरने से मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर- जंगल किनारे स्थित मल्ला कानियां की बस्ती में सोमवार शाम घर के पास खेल रहा तीन साल का एक बच्चा नहर में गिर गया। पता चलने पर खोजबीन हुई तो डेढ़ किमी दूर हिम्मतपुर डोटियाल में बच्चे का शव बरामद हुआ।


मल्ला कानियां में प्लम्बर मनोज अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। सोमवार शाम मनोज का तीन साल का बेटा भरत घर से सटी नहर के किनारे खेल रहा था। इसी बीच वह नहर में गिर गया। कुछ देर तक जब भरत नहीं दिखाई दिया, तो उसकी मां उसे खोजने लगी। नहर किनारे मासूम भरत की एक चप्पल दिखाई दी, इस

यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता राजस्व गांव को लेकर विशाल प्रदर्शन, विधायक पर आंदोलन कुचलने का लगा आरोप

पर मां के होश उड़ गए। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने मासूम की खोजबीन की। सूचना पर दमकल के इंचार्ज सुशील कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हिम्मतपुर डोटियाल गांव में नहर से भरत का शव बरामद किया गया। बेटे का शव देखकर मनोज और उसकी पत्नी बदहवास हो गए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999