कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -


रुद्रपुर। एक युवक पर शादीशुदा होने के बावजूद एक युवती को शादी का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले में पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर निवासी एक युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह किच्छा स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। उसकी कंपनी में किच्छा निवासी एक युवक भी काम करता है।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। 11 अगस्त 2023 को युवक ने उसके माता-पिता से बात कर शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसके दूसरे दिन युवक उसे बाइक पर बैठाकर घर चलने की बात कहकर पंतनगर स्थित एक होटल में ले गया। यहां युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि इसके बाद बेसुध हालत में उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद युवक ने उसे घर के पास छोड़ दिया। कुछ समय बाद पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है और उसकी पत्नी को यह बात पता चल गई है। आरोप है कि युवक की पत्नी सोशल मीडिया पर उसकी फोटो डालकर आपत्तिजनक बातें लिख रही है। जबकि किसी और से शादी करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसआई ललित मोहन रावल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरेला वृक्षारोपण व मुख्यमंत्री जल संरक्षण एवं संवर्द्धन की बैठक सर्किट हाउस काठगोदाम में मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999