उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 17 फरवरी (17 february uttarakhand weather update) को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऐतिहासिक बजट किया प्रस्तुत, धामी सरकार ने पेश किया 1,01,175 कराेड़ का बजट प्रस्तुत

सुबह और शाम हो रहा ठंड का एहसास

मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल किसी बड़े सिस्टम की संभावना नहीं जताई है। बता दें पिछले दो दिनों से देहरादून समेत राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिल रही है। जिससे ठंड तकरीबन खत्म होने लगी है। सुबह और शाम के समय कहीं-कहीं हल्की ठिठुरन है, लेकिन दिन में चैत जैसी गर्मी महसूस हो रही है।

यह भी पढ़ें -  न्यायालय परिसर में हंगामा: ससुर ने दामाद का सिर फोड़ा -समधन के हाथ में काटा दांत

पर्वतीय इलाकों में बदले मौसम का तापमान में नहीं पड़ेगा असर

मौसम विभाग का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में बदलने वाले मौसम का बहुत अधिक असर तापमान में देखने को नहीं मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 18 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद 19 फरवरी से मौसम शुष्क बना रहेगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ के निवर्तमान अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के सदस्यों का लालकुआं शहर में किया क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत…
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999