उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड लोगों को कंपकंपा रही है. एक ओर जहां दिन में खिली धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है, वहीं दूसरी ओर सुबह-शाम कड़ाके की ठंड ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है. मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 22 जनवरी को देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं हलकी बारिश होने की संभावना है. वहीं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने के भी आसार हैं. जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें -  भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के स्थापना दिवस आज, सीएम धामी ने वीर जवानों को किया नमन

मंगलवार को कैसा था तापमान?

मंगलवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री रहा. उधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे ने खाया संदिग्ध जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती; विवादित पोस्ट के बाद थीं चर्चा में
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999