उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -
Uttarakhand weather

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 22 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है. हालांकि अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश से राहत मिलेगी. यानी 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा.

यह भी पढ़ें -  होली के दिन कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके

जानें अपने जिले का हाल

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान आज 36°C और न्यूनतम 21°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार में अधिकतम तापमान 36°C तक पहुंच सकता है. वहीं ऊधमसिंह नगर जिले में तापमान 37°C तक पहुंच सकता है. इसके अलावा नैनीताल जिले में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें -  गिरफ्तार हुआ Pahalgam Attack में आतंकियों की मदद करने वाला, देता था ये मदद

वहीं चमोली जिले में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 10°C रहने की संभावना है. उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है. जबकि बागेश्वर में अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है. इसके अलावा पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 11°C रहने की संभावना है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मेरे बच्चों को क्यों मारा गया -हत्या का मकसद पता नहीं चलने से आहत पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999