अशोका लेलैंड कंपनी से 900 वर्कर निकाले जाने के विरोध में कंपनी के गेट पर फिर से धरना प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर:- अशोका लेलैंड कंपनी से 900 वर्कर निकाले जाने के विरोध में कंपनी के गेट पर फिर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। देश-प्रदेश में बेरोजगारों की फौज बढ़ती चली आ रही हैं वहीं पिछले कई सालों से अशोका लेलैंड कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को निकाला जा रहा है जिसके विरोध में कर्मचारी आंदोलन की शरण में आ गए हैं।

आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में अनेक संगठन व जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं। कांग्रेस युवा नेता सुमित हृदयेश ने आंदोलनरत युवाओं को पूरा समर्थन देने को कहा है। इस मौके पर हरीश पनेरू,वरुण प्रताप सिंह भाकुनी, मदन मोहन जोशी, गुरुप्रीत सिंह आदि दर्जनों युवा नेता समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने पुलिस द्वारा कंपनी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। अशोका लेलैंड के गेट पर काफी देर तक से प्रदर्शनकारियों ने अपने-अपने विचार रखे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मीडिया सेन्टर हल्द्वानी में कृषि अधिकारी डा.कुमार को प्रदेश सरकार की ओर से दी गई बधाई! तथा किया गया सम्मानित
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999