विग से टूट गया रिश्ता!, गंजापन छिपाकर युवक ने रचाई शादी, पत्नी ने दर्ज कराया केस

खबर शेयर करें -

man hides baldness wife registerd case against him

अगर आपने आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला देखी होगी तो आपको पता होगा कि गंजेपन को छिपाना किसी पर कितना भारी पड़ सकता है। फिल्म में गंजापन छिपाने के लिए विग लगाना अभिनेता को इतना भारी पड़ जाता है कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली जाती है।

ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आ रहा है। जहां एक व्यक्ति को गंजापन छिपाकर शादी करना भारी पड़ गया। पत्नी ने ना सिर्फ इस बात को छिपाने का आरोप लगाया बल्कि प्रताड़ित और पैसा वसूलने का भी आरोप लगा है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के साथ पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के चार बड़े खेल परिसरों को मिला नया नाम, शासनादेश जारी

गंजापन छिपाकर युवक ने रचाई शादी

दरअसल ये पूरा मामला बिसरख कोतवाली इलाके का है। जहां पर पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी नई दिल्ली के प्रताप बाग निवासी युवक से धोके से करवाई गई। शादी से पहले युवक ने सिर पर विग लगाकर अपने बालों की सच्चाई छिपाई। युवती को बस ये बताया गया कि युवक को बाल झड़ने की दिक्कत है। लेकिन जब शादी के बाद पति ने विग उतारी तो पीड़िता को पति के गंजेपन की सच्चाई का पता चला।

यह भी पढ़ें -  Rakhi Muhurat: 9 अगस्त को बन रहा दुर्लभ संयोग, राखी बांधने के लिए केवल 7 घंटे 37 मिनट का समय

पीड़िता को किया गया ब्लैकमेल

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो पति और ससुराल वालो के तेवर बदल है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने उसके मोबाइल फोन से उसकी कई निजी तस्वीरें खींच कर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की।

पुलिस ने पति समेत पांच को किया गिरफ्तार

साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया। पीड़िता की माने तो इस उत्पीड़न में पति के साथ सास-ससुर और अन्य परिवार वाले भी शामिल थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति के साथ टोटल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी और वसूली से जुड़ी धाराओं पर केस दर्ज हुआ है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- एसडीएम ने फॉरेस्ट चौकी से चौफला चौराहे तक नाले के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999