शादी से लौट रहे थे, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर; महिला की मौत और पति घायल

खबर शेयर करें -

डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, महिला की मृत्यु

पति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया

किच्छा। रुद्रपुर मार्ग पर इंट्रार्क फैक्ट्री के सामने अनियंत्रित डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार महिला की मृत्यु हो गयी वही उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के उपरांत आरोपी चालक डंपर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  Meesho Share Price: सस्ता सामान बेचने वाली मीशो ने निवेशकों को किया मालामाल, लिस्टिंग में इतना गया शेयरों का दाम

जोशी कालोनी न्यूरिया पीलीभीत निवासी दिनेश वैद्य पत्नी कविता के साथ सोमवार को अपने साढू के भाई की पुत्री के विवाह में दिनेशपुर गया हुआ था। मंगलवार पूर्वाह्न वह अपनी पत्नी कविता के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। जब वह हाईवे पर इंट्रार्क फैक्ट्री के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज गति अनियंत्रित डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश और कविता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती करवाया गया। चिकित्सको ने जांच के उपरांत कविता आयु 40 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल से मिली जानकारी के आधार पर स्वजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी तो दोपहर बाद स्वजन भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें -  छात्रसंघ चुनाव की तिथि को लेकर गोल्ज्यू के दरबार में छात्रनेताओं की अर्जी

चलते डंपर को छोड़ भागा चालक
किच्छा : बाइक को पीछे से टक्कर मारने के बाद डंपर दूर तक बाइक को घसीटता साथ ले गया। घटना की गंभीरता को देख चालक को इस बात का एहसास हो गया और वह चलता हुआ डंपर छोड़ कूद कर भाग गया। डंपर थोड़ा आगे जाकर डिवाइडर से टकरा का रुक गया।

यह भी पढ़ें -  लाल कुआं -आखिर क्यों होटल में मिले युवक युवती का मामला पहुंचा थाने,पड़े खबर

हाईवे पर बन गयी जाम की स्थिति
किच्छा : डंपर की टक्कर के बाद बाइक सवार पति पत्नी घायल होकर सड़क पर गिर गए। दोनों को सड़क पर घायलों को पड़ा देख कर वहां से गुजरने वाले राहगीर रुकने लगे। जिससे देखते ही देखते वहां वाहनों का लंबा काफिला हाईवे पर लगने से वहां जाम की स्थिति बन गयी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने आवागमन सुचारू करवाया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999