Arjun Murder case: दून पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़, अस्पताल में कराया भर्ती

खबर शेयर करें -

 

Arjun Murder Case

Arjun Murder case: अर्जुन मर्डर केस के आरोपियों की तड़के देहरादून पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। घायल बदमाशों को पुलिस ने फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए शहर से लेकर देहात तक लगातार नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तड़के सुबह पुलिस ने दोनों बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  नौ साल की बच्ची को पड़ोसी युवक ने बनाया हवस का शिकार,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस के अनुसार सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर पर गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय भिजवाया।

अस्पताल पहुंचे SSP

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश को लालतप्पर पुलिस चौकी के पास रोकने का प्रयास किया। पकडे जाने के डर से आरोपी रोकने पर भी ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुस गया और पुलिस पर फायर कर दिया। आरोपी के पकडे जाने की खबर मिलते ही एसएसपी अजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

आरोपियों से पूछताछ जारी

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। बताया जा रहा है बदमाशों से दो देशी तमंचे और घटना में इस्तेमाल होने वाले स्कूटी भी बरामद की गई है। पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली है। फिलहाल पुलिस की आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किसके कहने पर उन्होंने अर्जुन शर्मा पर गोली चलायी।

यह भी पढ़ें -  पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत! इंडिगो फ्लाइट में 227 यात्रियों की जान की नहीं की परवाह

मां पर हत्या का आरोप

बता दें बीते बुधवार को दो स्कूटी सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा (40) पर तिब्बती मार्किट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग कर फरार हो गए थे। गोली लगने से अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने अपनी सास समेत चार लोगों पर हत्या करवाने की आशंका जताई है। पुलिस की इस एंगल से भी जांच जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999