Rishabh Pant Injury Update: ऋषभ पंत की चोट गंभीर! क्या अब नहीं खेल पाएंगे?, BCCI ने बताया बल्लेबाज का हाल?

खबर शेयर करें -
Rishabh Pant Injury Update

Rishabh Pant Injury: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ऐसे में चौथे टेस्ट के पहले दिन टीम के बेहतरीन बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते हुए घायल हो गए। पारी के 68वें ओवर में इंग्लैंड की तरफ से के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स गेंदबाजी कर रहे थे।

क्रिस की गेंद पर ऋषभ पंत ने रिवर्स स्वीप खेलना चाहा। लेकिन वो नाकाम रहे और गेंद सीधे जाकर उनके दाहिने पैर की छोटी उंगली पर लग गई। फील्ड के बीच में ही पंत ने तेज हो रहे दर्द के लिए मेडिकल टीम और फीजियो को बुलाया।

यह भी पढ़ें -  ICC Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया नहीं करेगी पाकिस्तान का दौरा, टूर्नामेंट के लिए बदल सकता है वेन्यू
Rishabh Pant Injury Update

गेंद लगते ही पैर में आई सूजन Rishabh Pant Injury Update

पंत दर्द से कराहने लगे। चोट की वजह से पंत अपना पैर जमीन पर भी नहीं रख पा रहे थे। उनकी उंगली से खून भी निकल रहा था। साथ ही पैर में सूजन भी आ गई। दर्द खत्म ना होने पर उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। जब पंत बाहर गए तो वो 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 212 रन था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा,कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत

पंत को अस्पताल ले जाया गया

बढ़ते दर्द के कारण पंत को अस्पताल ले जाया गया। पंत की चोट पर अपडेट देते हुए बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, “मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय ऋषभ पंत के दाहिने पैर में चोट लग गई। उन्हें स्टेडियम से स्कैन के लिए ले जाया गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नज़र रख रही है।” खबर लिखे जाने तक पंत की चोट के स्कैन की रिपोर्ट बीसीसीआई द्वारा साझा नहीं की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  AIIMS की एमडी एंट्रेंस परीक्षा में नकल, दो डॉक्टर समेत पांच आरोपी अरेस्ट, टेलीग्राम में ऐसे चल रहा था खेल
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999