यहां हाईवे पर हुए सड़क हादसे, दो युवकों की गई जान, कई लोग चोटिल

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। यहां हुए सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। यह हादसे दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हुए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के पानीपत जिला निवासी तीन लोग शुक्रवार की रात कार से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही कार बाईपास पर खटका गांव के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार संजय (32) निवासी समालका, जिला पानीपत हरियाणा, विकास(35) निवासी खोजकीपुरा जिला पानीपत हरियाणा और दीपक निवासी पूटरा, जिला पानीपत हरियाणा घायल हो गए। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी खटीमा से हारे चुनाव


वहीं, शनिवार सुबह नगला इमरती गांव के पास हरियाणा के सोनीपत निवासी लोगों की कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में विक्की (27) ,सुमित तथा योगेश (28)निवासी सोनीपत हरियाणा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने योगेश निवासी पानीपत को मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999