सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

 

Horrific road accident in Durguk, Leh, bus fell into 200 meter deep ditch

पौड़ी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. चौबट्टाखाल तहसील के पोखड़ा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत संगलाकोटी-जयखाल मोटरमार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं.

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार

हादसा गुरुवार का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार धीरज सिंह (54) पुत्र बलवंत सिंह निवासी मरड़ा लगा संगलाकोटी से अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान उनके साथ कार में उन्हीं के गांव के मेहरबान सिंह (54) पुत्र रघुवीर भी थे. संगलाकोटी-जयखाल मोटरमार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी.

यह भी पढ़ें -  Semicon India 2025: आत्मनिर्भर भारत!, पहली मेड इन इंडिया चिप हुई लॉन्च, पीएम मोदी को की गई गिफ्ट

हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत

हादसे में दोनों कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को खाई से बाहर निकाला. मिली जानकारी के अनुसार धीरज सिंह पोखड़ा ब्लॉक के कोऑपरेटिव सचिव थे. दोनों मृतकों की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999