चिंतन शिविर के बाद विकास का रोडमैप तैयार, 20 को कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की विकास दर को अगले पांच साल में दूना करने सशक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने के लिए नियोजन विभाग ने विकास के रोडमैप का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 20 दिसंबर को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

सशक्त उत्तराखंड @ 25 की थीम पर बीते दिनों मसूरी में चिंतन शिविर हुआ था। इसमें राज्य के मंत्रियों और नौकरशाहों ने 2025 तक राज्य को देश के अग्रणी राज्य में शामिल कराने के लिए नीति, नियोजन और नियमों में सुधार के लिए सुझाव दिए थे। राज्य के विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्षेत्रों को चुना गया। तय हुआ कि नई तकनीक व नियोजन और अन्य सुधारों के जरिये इन क्षेत्रों का नियंत्रित दोहन हो।

यह भी पढ़ें -  चुनाव में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मजिस्ट्रेट समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन प्रबंधन के लिए उत्तरदायी रहेंगे।-डीएम


इसके लिए चिंतन शिविर में आए सुझावों को समीक्षा के बाद नियोजन विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग इस प्रस्ताव को अब 20 दिसंबर को तय प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तुत करेगा। सचिव (नियोजन) डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक मंत्रिमंडल में प्रस्ताव तय हो जाने के बाद जिस कार्य के लिए जो भी प्रशासनिक विभाग तय होगा, वह कार्य की समय सीमा (टाइम लाइन) भी तय करेगा।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा 2024 : जीएमवीएन में होटल व गेस्ट हाउस को मिली बंपर बुकिंग, आंकड़ा साढ़े चार करोड़ के पार

ये प्रमुख लक्ष्य जो डबल जीडीपी में बनेंगे मददगार

  1. आय में बढ़ोतरी के उपाय होंगे, नए संसाधनों की तलाश होगी।
  2. नई टाउनशिप तैयार की जाएगी और अवस्थापना विकास पर फोकस होगा।
  3. औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा, निवेशकों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
  4. राज्य के पर्यटन सेक्टर की अधिकतम संभावनाओं के दोहन के लिए अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
  5. उद्यानिकी और कृषि क्षेत्रों में फोकस होगा, किस्मों में सुधार, उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए नए तकनीक अपनाई जाएगी।
  6. ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए माइक्रो प्लानिंग होगी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999