कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में हंगामा, लगे मुर्दाबाद के नारे, नोटिस जारी

खबर शेयर करें -

 

pithoragarh-congress-clash

पिथौरागढ़ में कांग्रेस के ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मोजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में भावना नगरकोटी के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इतना कि इसी बयान से नाराज पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर कार्यक्रम के बीच ही अपने समर्थकों के साथ मंच छोड़कर बाहर चले गए।

इस दौरान मयूख महर मुर्दाबाद के नारे भी लगे। हालांकि अब इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जिला नेता से जवाब मांगा है। पार्टी ने भावना नगरकोटी, नरेंद्र सिंह लुंठी और दीपक लुंठी से नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें -  भीमताल बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पूरन बृजवासी ने मुख्य विकास अधिकारी से शहर में आवागमन के लिए ई-रिक्शा टुक टुक का परमिट जारी करने की मांग

पिथौरागढ़ में कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में हंगामा

दरअसल पिथौरागढ़ में गणेश गोदियाल के कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की ज़िलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के एक बयान पर पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद नेताओं के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए समर्थकों के साथ कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए वहां से चले गए।

यह भी पढ़ें -  नव वर्ष की पूर्व संध्या (31st) एवं नव वर्ष हेतु हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान

कांग्रेस ने नोटिस किया जारी

अब इसी हंगामे को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सख्त रुख अपनाया। पार्टी ने जिला कांग्रेस नेता दीपक लुंठी, भावना नगरकोटी, नरेंद्र सिंह लुंठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें तीन दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासन किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में सरेआम फायरिंग करने के मामले में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत इन पांच युवकों के खिलाफ प्राण घातक हमला करने का मुकदमा पंजीकृत
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999