दुःखद…बाराही धाम में भीड़ नियंत्रण करते वक्त पैर फिसलने से पुलिस आरक्षी की मौत

खबर शेयर करें -

चंपावत। बाराही धाम चल रही बग्वाल मेले के मुख्य दिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर में तैनात पुलिस आरक्षी गोकुल टम्टा का पैर फिसलने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रिफर किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घायल आरक्षी को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी भेज दिया गया था। रविवार की रात उन्होंने एक निजी चिकित्सालय में अंतिम सांस ली।

उनका पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार हल्द्वानी में किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए आरआई भगवत सिंह जिला पुलिस की ओर से मृतक के शव में पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। मृतक आरक्षी का परिवार हल्द्वानी में रहता है तथा उनकी पत्नी भी पुलिस में ही उधमसिंह नगर में सेवारत है। 41वर्षीय दिवंगत गोकुल मूल रूप से लमगड़ा ब्लॉक के रहने वाले थे तथा एक माह पूर्व ही उनकी उधमसिंह नगर से चंपावत जिले में पोस्टिंग हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मृतक आरक्षी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति देने के लिए भगवान से प्रार्थना की। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भी अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त की है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हिमालय दिवस पर सीएम धामी का संदेश, भविष्य और विरासत है हिमालय, संरक्षण की पहली जिम्मेदारी हमारी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999