Salaar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ का दबदबा, चार दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा किया पार

खबर शेयर करें -

Salaar Box Office Collection Day 4: पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ सिनेमाघरों में 22 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी। फिल्म की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई थी।

जिसके चलते फिल्म ने चार दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का क्रेज लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। ऐसे में चलिए जानते है की फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की।

यह भी पढ़ें -  प्रथम सीडीएस बिपिन रावत की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

black-prabhas-salaar-
‘सालार’ का चौथे दिन का कलेक्शन
‘सालार’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 90.7 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की। जिसके चलते फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

दूसरे दिन फिल्म ने 56.35 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 62.05 करोड़ रही। ऐसे में चौथे दिन फिल्म की कमाई के आंकड़ें सामने आ गए है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सालार’ ने चौथे दिन 42.50 करोड़ का बिज़नेस किया है। ऐसे में फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 251.60 करोड़ हो गया है। फिल्म ने चार दिनों में ही 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने के लिए यूकाडा प्रयासरत, रेस्क्यू में मौसम बन रहा बाधा

दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन
देश के साथ पूरी दुनियाभर में भी ‘सालार’ बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने तीन दिनों में ही 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। ऐसे में फिल्म ने चौथे दिन 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

‘ एक्शन पैक्ड फिल्म है ‘सालार
एक्शन और ड्रामा से भरपूर ‘सालार: पार्ट 1 -सीजफायर’ को ‘केजीएफ’ फेम प्रशांत नील ने लिखा है। साथ ही डायरेक्ट भी किया है।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, इतना बढ़ेगा DA

फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन, जगपति बाबू आदि कलाकार अहम रोल में है। बता दें की इस फिल्म के बाद इसका दूसरा पार्ट भी बनाया जाएगा। जिसका नाम ‘सालार: भाग 2 – शौर्यांग पर्व’ होगा। फिल्म का बजट 400 करोड़ के करीब है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999