पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर देहरादून कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

खबर शेयर करें -

समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष मोहम्मद नासिर मंसूरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन चौक पर देश में पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर के केंद्र शासित भाजपा सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद नासिर मंसूरी ने कहा 1 जनवरी 2021 से लेकर के अब तक भाजपा सरकार गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी करती आ रही है। गैस की बढ़ती कीमतों से और महंगाई से मध्यवर्गीय परिवारों का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है।

एक तो महंगाई की मार ऊपर से रोजगार का ना होना देश की जनता का हाल-बेहाल है। मोदी सरकार झूठों की सरकार है, सिर्फ जुमलेबाजी करना आता है। इसके सिवा कुछ नहीं जुमलेबाजी से ही जनता का मोदी सरकार बेवकूफ बनाती आ रही है। अगर भाजपा सरकार महंगाई पर कंट्रोल नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी महानगर सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेगी।

यह भी पढ़ें -  शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की सीएम धामी ने कामना की

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से नईम अहमद उपाध्यक्ष महानगर, सईद अहमद महासचिव महानगर, नवनीत शर्मा सचिव महानगर, वाजिद अहमद सचिव महानगर, नसीम नद्दाफ, राशिद अहमद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष, सुरेश यादव श्रम सभा, मोहम्मद नदीम, सन्नी, आजाद, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999