जब सैंया भए कोतवाल तो डर काहेका : रविंद्र सिंह

खबर शेयर करें -

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर कहा कि पिछले हफ्ते पूरे कैंट विधानसभा में सुनील उनियाल गामा मेयर द्वारा अपने पार्षदों की मिली भगत से अनाधिकृत रूप से अवैध तरीके से 8×6 फुट के होर्डिंग लगाए गए जिसकी शिकायत कैंट विस के कार्यकर्ताओं ने रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में एम एन ए अभिषेके रोहिल्ला से की थी और उन्हें ज्ञापन सौंपा था।

उन्होंने इस पर तत्काल कार्रवाई के आश्वासन के बाद सभी आश्वस्त हुए थे। परंतु एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी इन अवैध होर्डिंगस को लोकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने नगर निगम पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का अरोप लगाते हुए कहा कि इससे साफ होता है कि नगर निगम अपनी मनमनी पर उतर आया है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, देखें लिस्ट

रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि जब सैंया भए कोतवाल तो डर काहेका। कहना गलत नहीं होगा कि गामा जी के संरक्षण के कारण ही इन होर्डिंगस को नहीं हटाया जा रहा है। बीजेपी अपनी गुंडागर्दी पर उतारू हो चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के होर्डिंगस हर जगह से हटा रहे है। परंतु यदि अवैध तरीके से होर्डिंगस को भाजपा द्वारा लगाया जा रहा है तो उसको नगर निगम प्रशासन द्वारा नहीं हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  जागेश्वर धाम पवित्र जटा गंगा उद्गम स्थान के लिए धनराशि अवमुक्त, जल्दी होगा सौंदर्यीकरण

इस पर रविंद्र सिंह आनंद ने एमएनए अभिषेक रोहिला से फोन पर वार्ता कर जल्द कार्रवाही करने का अग्रह किया परंतु उनकी ओर से कोई गंभीर आष्वसन उनके द्वारा नहीं मिला न कोई ठोस बात कही गई जिससे नगर निगम का डुलमुल रवैया सामने आता है।

उन्होंने कहा कि इससे यह पता लगता है कि कहीं न कहीं नगर निगम भाजपा के दबाव में कर रहा है और अंदरखाने सपोर्ट कर रहा है। इस पर आम आदमी पार्टी प्रवक्ता ने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा है कि यदि जल्द ही नगर निगम द्वारा इन अवैध होर्डिंगस को नहीं हटाया गया तो एक उग्र प्रदर्शन नगर निगम में किया जाएगा जिसका उत्तरदायी नगर निगम स्वयं होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डीएम ने भारत सरकार के स्वामित्व योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए क्या दिए दिशा निर्देश पढ़िए इस रिपोर्ट में
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999